अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में मौजूद 23 लोगों को शासन के साथ लेन देन और भारी रकम की अदाएगी के बाद रिहा कर दिया गया।
सऊदी अखबार के अनुसार, लोगों की रिहाई पिछले दो दिनों में फ़ाइनेंनशियल सेटेलमेंट के बाद सामने आई, लेकिन उनके नाम नहीं बताए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में और अधिक लोगों के रिहा होने की संभावना है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि राजकुमार, सरकारी अधिकारी और व्यवसायी सहित 200 से अधिक लोगों के मामले जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश की जा रही है।
दुनिया का सबसे धनी सऊदी राजकुमार वलीद बिन तलाल भी सऊदी राजकुमार मुहम्मद बिन सलमान की कैद में है बलीद बिन तलाल से कहा गया है कि वह 6 अरब डॉलर देकर आज़ाद हो सकते हैं।
अरब सूत्रों के अनुसार सऊदी राजकुमार मुहम्मद बिन सलमान ने सऊदी ख़ज़ानों को भरने का अच्छा तरीका ढूंढा है अपने विरोधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर उनसे मोटी रकम ले रहे हैं। जबकि वह स्वयं भ्रष्टाचार के कई मामलों में लिप्त हैं लेकिन उनसे पूछने वाला कोई नहीं।
27 दिसंबर 2017 - 14:43
समाचार कोड: 874482
सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में मौजूद 23 लोगों को शासन के साथ लेन देन और भारी रकम की अदाएगी के बाद रिहा कर दिया गया।